शिमला :संजु चौधरी (TSN)-लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस आला कमान द्वारा प्रदेश में वार रूम स्थापित किया गया है,जहां पर कोऑर्डिनेटर सहित अन्य पदाधिकारी तैनात किए गए हैं लेकिन वार रूम के एक्टिव न होने पर सवाल खड़े किए है ।AICC कोऑर्डिनेटर हिम कृष्ण हिमराल ने पलटवार किया है और भाजपा पर भर्मिक प्रचार करने के आरोप लगाए है।
लोकसभा स्तर पर कांग्रेस स्थापित होंगे वार रूम
AICC कोऑर्डिनेटर हिम कृष्ण हिमराल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यालय में रूम स्थापित किया गया है जहां पर नियमित बैठकर हो रही है और वार रूम में कार्य हो रहा है, लेकिन इसकी ज्यादा प्रचार नहीं किया जाता है और उनका कार्य सोशल मीडिया पर नजर रखने के साथ बीएलओ के साथ संपर्क कर ऑनलाइन डाटा एकत्रित करना कैंपेन को मॉनिटर करना और प्रदेश कांग्रेस और एआईसीसी के बीच समन्वय बनाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा स्तर पर भी अपने कंट्रोल रूम स्थापित करने जा रही है।इससे पहले 2019, 2021 ओर 2022 के चुनावों में भी वार रूम स्थापित किए थे इस बार लोकसभा चुनाव में भी वार रूम बनाया गया है। जोकि कार्य कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश की चारो लोकसभा की सीटें जीतेगी।
