शिमला-:भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के बीच पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि संगठनात्मक जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।डॉ. बिंदल ने कहा कि सिरमौर के नाहन में वह स्वयं कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। कुल्लू के ढालपुर में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ऊना के गगरेट में प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल तथा हमीरपुर के गांधी चौक में विधायक जीत राम कटवाल उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया कि शिमला में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, चंबा में विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता डी.एस. ठाकुर, सोलन में पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल और नूरपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कांगड़ा के धर्मशाला में विधायक सुधीर शर्मा, पालमपुर के सुलह में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार, देहरा में विधायक बिक्रम ठाकुर तथा बिलासपुर के घुमारवीं में विधायक एवं मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा मौजूद रहेंगे।इसी तरह केलांग में विधायक विनोद कुमार, बल्ह-नेरचौक में विधायक राकेश जमवाल, ठियोग में विधायक बलवीर वर्मा, सुंदरनगर में प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और रिकांगपिओ में प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा कार्यक्रम में भाग लेंगे।डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा केवल अभियान नहीं, बल्कि संगठन के संस्कार और कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से कार्यकर्ता समाज में सेवा, समर्पण और सहभागिता का संदेश पहुंचाएंगे।उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा मोर्चों और प्रकोष्ठों से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
