शिमला (एकता): हिमाचल प्रदेश में सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। 16 दिसंबर तक सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार मैदानी जिलों में धुंध छाए रहने का अलर्ट जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में धुंध छाए रहने का येलो अलर्ट है। हालांकि राजधानी सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 28.6, हमीरपुर में 24.1, सोलन में 26.0, धर्मशाला में 23.7, मंडी में 23.1, शिमला में 20.0, मनाली में 16.6 इतना दर्ज किया गया।
