राहुल चावला, शिमला: जिला कांगड़ा के दौर में आज एक बड़ा हादसा हुआ। हादसे में सड़क पर चलती एक नैनो कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने जल्दी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। वहीं देखते ही देखते यह नैनो कार पूरी तरह से जल गई । इस घटना से कांगड़ा से गगल तक 8 किलोमीटर तक क़ई घंटों तक लंबा जाम लग गया जिससे लोगों को भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार मटौर रोड़ से धर्मशाला की ओर जा रही नैनो कार में अचानक आग लग गई। इस बात की जानकारी नैनो कार चालक को नहीं थी जबकि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों ने इस बात से नैनो कार चालक को अवगत करवाया। ऐसे में नैनो कार चालक और इस नैनो कार में सवार अन्य लोग जल्दी से कार से बाहर निकले और देखते ही देखते कार इस आग की भेंट चढ़ गई। आग लगने कि जानकारी अग्निशमन विभाग को भी दी गई, लेकिन जब तक अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक कर पूरी तरह से जल चुकी थी।
सड़क पर चलती नैनो कार में लगी आग, कार सवार लोगों ने ऐसे बचाई जान
Leave a comment
Leave a comment
