विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी नया बस स्टैंड के पास सुबह 11:00 बजे के करीब लंबा जाम लग गया जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस जाम के कारण कई बसों के रूट भी प्रभावित हु। जाम लगने का मुख्य कारण तलवाड़ा बाईपास रोड पर सीवरेज का चेंबर के काम के कारण रास्ता संकरा हो गया हैं जिसके कारण जाम लग रहा हैं।
वहीं जब चिंतपूर्णी मुख्य बैरियर पर तैनात ट्रैफिक कर्मी सुशील परमार ने देखा कि ट्रैफिक मुख्य बैरियर को भी पार कर गया,तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने जाकर जाम को खुलवाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक चेंबर बनाने का काम चला हुआ है तब तक एक होमगार्ड के जवान को वहां पर तैनात किया जाए।
