बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – किरतपुर, नेरचौक फोरलेन पर स्वारघाट में लैंडस्लाइडिंग हुई है। जिसके चलते फोरलेन वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो चुका है। हालांकि प्रशासन की ओर से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को जल्द से जल्द इस रोड को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फोरलेन प्रभावितों के पीड़ितों की अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भी निर्देश प्रशासन द्वारा दिए गए हैं।
इस बारे में डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने कहा है कि बारिश के चलते फोरलेन पर लैंडस्लाइडिंग हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस लैंडस्लाइडिंग को यहां से हटा दिया जाएगा। वही विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के सपोर्ट चिन्हित करें और उचित कदम उठाए। ताकि इस फोरलेन पर कोई भी अप्रिय घटना ना घटे। बता दें कि बरसात के मौसम में अभी तक विभिन्न विभागों को करीब 5 करोड से अधिक का नुकसान हो चुका है। वही बरसात के चलते हुए नुकसान की रिपोर्ट विभिन्न विभागों की ओर से उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। वही लोग बरसात के मौसम को लेकर सतर्क रहें।
