मंडी/परी शर्मा: शहीद भगत सिंह की 116वीं जंयती पर मंडी के सेरी मंच पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस कैंप का आयोजन संयुक्त रूप से एसएफआई की मंडी इकाई और डीवाईएफआई द्वारा किया गया। युवाओं और लोगों ने बढ़चढ़ कर शिविर में भाग लिया और रक्तदान कर पुण्य के भागी बने। 28 सितंबर 1907 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म हुआ था। उनकी जयंती के उपलक्ष्य में आज हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
मंडी शहर के सेरी मंच पर एसएफआई की मंडी इकाई और डीवाईएफआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए इस रक्दान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और रक्त दान किया। एसएफआई मंडी इकाई के जिला सचिव उपेंद्र कुमार ने बताया कि आज के समय में अस्पतालों में रक्त की आवश्यकता अधिक रहती है । इसी को देखते हुए शहीद भगत सिंह की जंयती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और इस शिविर में 200 के करीब लोगों का रक्तदान करवाया जाएगा।
