मंडी/परी शर्मा: पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने विधायक जवाहर ठाकुर पर पद्धर सिविल अस्पताल से अनदेखी के आरोप लगाए हैं। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जवाहर ठाकुर को जनता के कार्यो से कोई सरोकार नहीं है। जवाहर ठाकुर को तो फोरलेन के कार्य से ही बारी नही है। हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। कौल सिंह ठाकुर ने पद्धर में पत्रकार वार्ता कहा कि पद्धर सिविल अस्पताल से अनदेखी हुई है। पहले यहां आठ डॉक्टर थे वही अब कोई स्पेस्टलिस्ट डॉक्टर नहीं है। द्रंग ब्लॉक को जोगिंद्रनगर को उठाकर के पद्धर लाया गया, तहसील वेलफेयर ऑफिस के साथ अनेक दफतर यंहा खोले गए। उन्होने कहा कि जवाहर ठाकुर बताये की पद्धर सबडविजन में उन्होने कोई दफतर खोला है उन्हे जनता कै कार्यो से कोई सरोकार नहीं जवाहर लाल को तो फोरलेन के कार्य से बारी नहीं है।
हर्ष महाजन की कोई फॉलोइंग नहीं
हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि हर्ष महाजन मंत्री होते हुए भी चंबा से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उनको पता था कि वंहा उनकी कोई फॉलोइंग नही है।
जयराम ठाकुर मेरा नाम हमेशा जपते है
ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के करसोग, जोगिंद्रनगर या अन्य जगहों में जाए मेरा नाम हमेशा जप्ते है और कहते है कि उम्र ज्यादा हो गई है। कौल सिंह ने कहा कि मैने जयराम को 10 किलोमीटर मेरे साथ पैदल चलने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह शिवरात्री में आते थे तो पड्डल मैदान तक जलेब में पैदल जाते थे, लेकिन जयराम ठाकुर पड्डल तक भी गाड़ी में जाते है।
