By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शाहपुर के सपूत सूबेदार मेजर पवन कुमार सीमा पर हुए शहीद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शाहपुर के सपूत सूबेदार मेजर पवन कुमार सीमा पर हुए शहीद
himachalNews

शाहपुर के सपूत सूबेदार मेजर पवन कुमार सीमा पर हुए शहीद

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/10 at 3:04 PM
Share

Kangra, 10 May (TSN)- जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भीषण गोलीबारी में 25 पंजाब रेजिमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार वीरगति को प्राप्त हुए। वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की शाहपुर नगर पंचायत के निवासी थे।

 

शहीद पवन कुमार एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता गरज सिंह भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। देश सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पवन कुमार ने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की रक्षा की मिसाल कायम की है।गोलीबारी की यह घटना राजौरी सेक्टर में उस समय हुई जब दुश्मन की ओर से अकारण युद्धविराम का उल्लंघन किया गया। शहीद पवन कुमार ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया।उनकी शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से उनके परिवार को उचित सम्मान और सहायता देने की मांग की है।

 

मुख्यमंत्री  ने भी पवन कुमार की शहादत पर किया दुख व्यक्त

प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी पवन कुमार की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वीर जवान पवन कुमार ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए जो साहस और वीरता दिखाई, वह समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणास्पद है। राष्ट्र उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःखद क्षण में शोकसंतप्त परिवार के साथ है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

TAGGED: Kangra Subedar Major Pawan Kumar martyred
Chandrika May 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिंतपूर्णी में रात के सन्नाटे में गूंजा धमाका.. एयर डिफेंस ने टाला बड़ा खतरा
Next Article हिमाचल की ज्वाली में मिले मिसाइल जैसे टुकड़े.. इलाके में दहशत का माहौल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीरनिगाह मंदिर संचालन को लेकर बसोली पंचायत का धरना जारी, एमसी पार्क में गरजे ग्रामीण

Ago

सुधीर शर्मा ने पुलिस अधिकारियों पर लगाया विशेषाधिकार हनन का आरोप, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा नोटिस

Ago

धर्मशाला में ‘मेरा शहर, मेरा हक’ अभियान का आगाज, 48 घंटे में समस्याएं हल करने का दावा

Ago

डॉ. जनक राज को सलाह देने से पहले अस्पतालों की हालत सुधारें सरकार: नरेंद्र ठाकुर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?