हमीरपुर/अरविंदर सिंह – हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष पद के चुनाव हमीरपुर के सर्वहित सुधार सभा में हुुुए। जिसमे अध्यक्ष पद की कमान पुरषोत्तम कालिया को सौंपी गई। चुनाव ज्ञान चंद शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। इसमें सुशील शर्मा व शम्भु जस्वाल द्वारा पुरषोत्तम कालिया के समर्थन में नाम वापिस लेने पर पुरषोत्तम कालिया को निर्विरोध संगठन की कमान सौंपी गई।चुनावी बैठक में सर्वप्रथम युद्धवीर पठानिया द्वारा संगठन की वित्तिय रिपोर्ट सदन मे रखी गई, जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। उसके उपरांत महासचिव मनोहर लाल कानूनगो द्वारा पांच साल की उपलब्ध्यिों और कार्यकलापों का ब्यौरा दिया। संगठन के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण के उपरांत कार्यकारिणी को भंग कर दिया। सभा में संगठन के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, पंकज भारतीय, पार्षद विपिन शर्मा, अजय शर्मा, विशाल राणा, मनसुख पठानिया, संजय डोगरा, प्रो सौरभ सूद, विवेकांनद शर्मा, केएस गौत्तम, अरविंद्र सिंह, जसवीर कुमार, पीएन शर्मा, राकेश शर्मा, मनोज शर्मा, राजेश माना, डीआर शर्मा, बलबीर सिंह पटियाल, राजकुमार मैहरा, लखबीर टटवालिया, जोगिंद्र वर्मा, प्रेम चंद, एचआर शर्मा, एसके कौडा, डाॅ हर्ष कालिया, प्रकाश चंद सेन, ओपी नंदा, रोशन लाल शर्मा व दीप चंद शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।
पुरषोत्तम कालिया बने उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष
Leave a comment
Leave a comment
