By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 24 सीटों पर जीत के साथ कांग्रेस की हुई नगर निगम शिमला, 9 सीटों पर सिमटी भाजपा, 1 पर सीपीआईएम,आप का सूपड़ा साफ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > 24 सीटों पर जीत के साथ कांग्रेस की हुई नगर निगम शिमला, 9 सीटों पर सिमटी भाजपा, 1 पर सीपीआईएम,आप का सूपड़ा साफ
electionhimachal

24 सीटों पर जीत के साथ कांग्रेस की हुई नगर निगम शिमला, 9 सीटों पर सिमटी भाजपा, 1 पर सीपीआईएम,आप का सूपड़ा साफ

admin
admin 6 Min Read
Updated 2023/05/04 at 5:15 PM
Share
भावना शर्मा: 2 मई को हुए शिमला नगर निगम चुनावों का परिणाम  गुरुवार को घोषित हो चुका हैं। शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने 24 वार्डो में जीत के साथ 10 साल बाद शिमला नगर निगम की सत्ता में ग्रैंड एंट्री की हैं। शिमला नगर निगम चुनावों में इस बार 34 वार्डों में 102 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, लेकिन कांग्रेस ने 24 वार्डों जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत से नगर निगम शिमला में अपनी सरकार बना ली हैं और एक बार फिर से नगर निगम के सत्ता पर कांग्रेस की दावेदारी पेश की हैं।
नगर निगम चुनावों को लेकर मतगणना की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई थी। वहीं सबसे पहले 7 वार्ड के जो परिणाम सामने आए थे उसमें भी कांग्रेस को बढ़त मिली थी और कांग्रेस 4 वार्डों वर्ड में जीत हासिल कर चुकी थी। इसी से कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार नगर निगम शिमला के चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ही पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर नगर निगम के सत्ता पर काबिज होगी और हुआ भी वहीं।
नगर के चुना के चुनावी परिणाम क्या कर बात की जाए तो एक और जहां 24 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई हैं तो वहीं भाजपा की झोली में मात्र 9 सीटें ही आ पाई है। वहीं 1 वार्ड में सीपीआईएम के प्रत्याशी को भी जीत हासिल हुई हैं।
बता दें कि इस बार नगर निगम चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा था दोनों ही राजनीतिक अदालत अपनी-अपनी जीत का दावा करते आ रहे थे एक और जहां लोकसभा चुनावों में हार के बाद भाजपा को नगर निगम चुनावों से काफी उम्मीद थी तुम ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए भी नगर निगम शिमला का यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ा था ऐसे में मुख्यमंत्री के लिए नगर निगम में शिमला 10 सालों के बाद कांग्रेस की वापसी करवाने की एक बड़ी चुनौती थी जिसे उन्होंने आसानी से पार कर लिया है और एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी को नगर निगम शिमला की कमान दिलवाई हैं।
इन वार्डों में कांग्रेस को मिली जीत
वार्ड नंबर 3 कैथू में कांग्रेस प्रत्याशी कांता सुयाल, वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला कश्यप,  वार्ड नंबर 6 में टूटू ने कांग्रेस प्रत्याशी मोनिका भारद्वाज, वार्ड नंबर 7 मझ्याट में कांग्रेस प्रत्याशी अनीता शर्मा, वार्ड नंबर 8 बालूगंज में कांग्रेस प्रत्याशी दलीप थापा वार्ड नंबर 9 कच्ची घाटी में कांग्रेस प्रत्याशी किरण शर्मा,वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी में कांग्रेस प्रत्याशी उमा कौशल, वार्ड नंबर 11 नाभा में कांग्रेस प्रत्याशी सिम्मी नंदा, वार्ड नंबर 14 राम बाजार गंज में कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा कुठियाला,वार्ड नंबर 15 लोअर बाज़ार में कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बंगा, वार्ड नंबर 16 जाखू में कांग्रेस प्रत्याशी अतुल गौतम, वार्ड नंबर 17 बेनमोर में कांग्रेस प्रत्याशी शीनम कतारिया ,वार्ड नंबर 18 इंजन घर में कांग्रेस प्रत्याशी अंकुश वर्मा, वार्ड नंबर 19 संजौली चौक में कांग्रेस प्रत्याशी ममता चंदेल,वार्ड नंबर 21 लोअर ढली में कांग्रेस प्रत्याशी विशाखा मोदी, वार्ड नंबर 22 शांति विहार में कांग्रेस प्रत्याशी विनीत शर्मा, वार्ड नंबर 23 भट्टाकुफर में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर, वार्ड नंबर 24 सांगटी में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप ठाकुर, वार्ड नंबर 25 मल्याणा में कांग्रेस प्रत्याशी शांता वर्मा, वार्ड नंबर 28 छोटा शिमला में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौहान, वार्ड नंबर 29 विकास नगर में कांग्रेस प्रत्याशी रचना भारद्वाज, वार्ड नंबर 30 कंगना धार में कांग्रेस प्रत्याशी राम रतन वर्मा, वार्ड नंबर 33 खलीनी में कांग्रेस प्रत्याशी चमन प्रकाश और वार्ड नंबर 34 कलनोग में कांग्रेस प्रत्याशी आलोक पठानिया ने जीत हासिल की हैं।
इन 9 वार्डों में जीते भाजपा प्रत्याशी
वार्ड नंबर 1 भराड़ी में भाजपा प्रत्याशी मीना चौहान, वार्ड नंबर 2 रुलदूभट्टा  में भाजपा प्रत्याशी सरोज ठाकुर, वार्ड नंबर 12 फागली में भाजपा प्रत्याशी कल्याण धीमान,वार्ड नंबर 13 कृष्णा नगर में भाजपा प्रत्याशी बिट्टू पाना, वार्ड नंबर 20 अप्पर ढली में भाजपा प्रत्याशी कमलेश मेहता, वार्ड नंबर 26 पंथाघाटी में भाजपा प्रत्याशी कुसुम ठाकुर, वार्ड नंबर 27 में भाजपा प्रत्याशी रचना झीना शर्मा, वार्ड नंबर 31 पटयोग में भाजपा प्रत्याशी आशा वर्मा, वार्ड नंबर 32 न्यू शिमला में भाजपा प्रत्याशी निशा ठाकुर ने जीत हासिल की हैं। वहीं  वार्ड नंबर 5 समरहिल में सीपीआईएम प्रत्याशी विरेंद्र ठाकुर ने जीत हासिल की हैं।
 आप पार्टी हुई ऑल आउट
शिमला नगर निगम चुनावों में जहां कांग्रेस और भाजपा की ओर से 34 वार्डों में अपने उम्मीदवार  चुनावी मैदान में उतारे गए थे, तो वहीं इन चुनावों में सीपीआईएम ने कुल चार जबकि आम आदमी पार्टी ने 21 वार्डों में अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे, लेकिन इन चुनावों में आम आदमी पार्टी एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई है और जीरो पर ही ऑल आउट हो गई हैं।
TAGGED: 24 seats, congress, Municipal Corporation, Shimla, win
admin May 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अल्ट्राटेक कंपनी के ट्रक ऑपरेटरों को जल्द ही रानी कोटला में मिलेगी पार्किंग की सुविधा
Next Article कॉपरेटिव बैंक के निदेशक पद पर कांग्रेस का कब्जा…दूसरी बार जिला निदेशक बने भारत भूषण मोहिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?