बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – अल्ट्राटेक कंपनी के ट्रक ऑपरेटरों को जल्द ही रानी कोटला में पार्किंग की सुविधा मिलेगी। यहां पर कंपनी की ओर से करीब 14 बीघा में पार्किंग बनाई जाएगी।
गुरुवार को बचत भवन बिलासपुर में उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन शादी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रक ऑपरेटरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि जल्द ही ऑपरेटरों को पार्किंग सुविधा मुहैया करवाई जाए। बता दें कि अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से रानी कोटला में बनाई जा रही पार्क में करीब 1500 ट्रकों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से ट्रक ऑपरेटर इस पार्किंग सुविधा की मांग सरकार प्रशासन से कर रहे थे। वहीं अब जल्द ही ट्रक ऑपरेटरों को रानी कोटला में यह सुविधा मिलेगी । इसके अलावा खारसी और बड़ेतर के बीच एक अन्य पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा। जिसमें करीब 500 ट्रक ऑपरेटरों के खड़े होने की सुविधा होगी। वहीं लंबे समय से चली आ रही समस्या का भी समाधान होगा।
