बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -शिमला-नौणी-मटौर फोरलेन प्रभावितों ने फोरलेन पर टीसीपी लागू करने के सरकार के निर्णय को लेकर विरोध जताया है। बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में फोरलेन प्रभावित समिति के संयोजक पवन कुमार सहित अन्य प्रभावितों ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा है कि सरकार की ओर से आम जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है।
फोरलेन प्रभावितों ने कहा कि एक ओर फोरलेन प्रभावितों ने अपनी जमीनें गंवाई। वहीं, दूसरी ओर अब टीसीपी लागू होने के बाद शेष बची जमीनों पर प्रभावित निर्माण नहीं कर पाएंगे। जिसका नुकसान प्रभावितों को झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को फोरलेन पर टीपीसी लगाने से पहले विचार करना चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि अभी तक फोरलेन शिमला-मटौर के लिए अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू की गई है। जहां पर अधिकारी, कर्मचारी पहुंच रहे हैं,वहां पर स्थानीय लोगों के साथ किसी प्रकार बातचीत नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीसीपी नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि इस मसले को लेकर सरकार विचार विमर्श करे अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
