शिमला,संजु चौधरी(TSN)-राजधानी शिमला का दिल कहीं जाने वाले रिज मैदान को नियमो को ताक पर रखकर छलनी किया जा रहा है।रिज मैदान पर विश्व एड्स दिवस समारोह को लेकर का बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है।जहा लोहे के बड़े-बड़े एंगल को खड़ा करने के लिए क्रेन लाई गई है।यही नही एंगल को खड़ा करने के लिए बड़े बड़े नेट रिज पर गाड़े जा रहे है।जबकि रिज के नीचे पानी का टैंक भी है । जिसमे पहले भी दरारें आई थी। वही रिज पर इस तरह से भारी पंडाल खड़ा करने से टैंक को फिर से खतरा हो सकता है।हालांकि नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान नाम मौके पर पहुंचकर तुरंत काम को रुकवा दिया और जिला प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों को वहां पर तलब किया. साथ ही इस तरह से रिज पर इतना बड़ा पंडाल खड़ा ना करने के फरमान भी जारी कर दिए।
रिज पर नहीं किया जा सकता इतना बड़ा स्ट्रक्चर खड़ा
महापौर को ब्रिज पर किसके द्वारा यह पंडाल बनाया जा रहा है इसकी जानकारी तक नहीं थी.महापौर ने कहा कि शिमला के बीच मैदान के नीचे पानी का बड़ा टैंक है और यहां पर इस तरह से इतना बड़ा स्ट्रक्चर खड़ा नहीं किया जा सकता है.यह किसके द्वारा किया जा रहा है इसको लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को बुलाया गया है और यहां पर काम रुकवा दिया गया है.उन्होंने कहा कि मैदान पर कार्यक्रम करवाने की अनुमति हम से दी जाती है.इसमें नगर निगम को सूचित नहीं किया जाता है जबकि रिज मैदान की देखरेख नगर निगम द्वारा की जाती है.ऐसे में सरकार को चाहिए कि रिज मैदान पर कार्यक्रम करने की अनुमति दे इसकी सूचना नगर निगम को भी दी जाए क्योंकि रिज मैदान पर इतना बड़ा पंडाल नहीं बनाया जा सकता और ना ही यहां पर कीले गाड़ी जा सकती है।
दिसंबर को विश्व एड्स दिवस है और इस मौके पर एड्स कंट्रोल सोसायटी हर साल कार्यक्रम का आयोजन करती है और इस बार शिमला के ऐतिहासिक खरीद मैदान पर कार्यक्रम किया जा रहा है जहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह मंत्री धनीराम सैंडल सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे.कार्यक्रम के लिए शिमला के रिज मैदान पर बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है। जहां नियमों को तक पर रखा जा रहा है।
