चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-जिला के चुराह वन मंडल में वन विभाग ने अवैध रूप से कश्मल निकालने पर बड़ी कार्यवाही की है.इन दिनों हिमगिरि खंड में कश्मल निकालने के लिए निजी भूमि से अनुमति दी गई है,लेकिन इसी आड़ में सरकारी भूमि से कशमल निकालने की शिकायतें मिल रही थी उसी के चलते वन विभाग ने 75 क्विंटल से अधिक अवैध रूप से कश्मल पकड़ी है और दो लाख के करीब जुर्माना भी किया है.
बता दें की दस साल में एक बार किसी भी वन खंड को निजी भूमि से साठ चालीस के अनुपात से निजी भूमि से कश्मल निकालने की अनुमति वन विभाग द्वारा प्रदान की जाती है,लेकिन इसकी आड़ में लोग सरकारी भूमि को भी अपना निशाना बनाने का प्रयास करते है लेकिन वन विभाग मुस्तैदी से कार्यवाही कर रहा है है ।
75 क्विंटल बेशकीमती कश्मल पकड़ी
वन मंडल चुराह के डीएफओ सुशील गुलेरिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि.दस साल के कार्यक्रम में इस बार हिमगिरि खंड को चुन गया था,जहां निजी भूमि से कशमल निकालने की अनुमति दी गई थी लेकिन कुछ लोग अवैध रूप से सरकारी भूमि को निशाना बना रहे थे जिसके चलते वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए 75 क्विंटल बेशकीमती कश्मल पकड़ी है और दो लाख के करीब जुर्माना ठोका गया है. किसी भी सूरत में वन संपदा के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा ।
