संजु चौधरी,शिमला(TSN):मंगलवार को शिमला के पराला फल मंडी में बने प्रोसेसिंग यूनिट का सीएम सुक्खू ने लोकार्पण किया और इस प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण को तेज गति से करने के लिए वर्तमान सरकार की तारीफ़ भी की। इसी को लेकर विपक्ष की ओर से अब प्रतिक्रिया सामने आई है।
भाजपा प्रवक्ता और विधायक बलवीर वर्मा ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा हैं की वर्तमान कांग्रेस सरकार को सब थाली में सजा कर मिला है सरकार केवल रिबन काटने का काम कर रही है । उन्होंने कहा की सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करने का भी काम कर रही है जबकि सारा काम पूर्व की जयराम सरकार ने किया हैं।उन्होंने कहा कि बीते कल मुख्यमंत्री ने पराला मंडी के पास बने प्रोसेसिंग यूनिट का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने तेज गति से काम करके यूनिट निर्माण का काम पूरा किया हैं। उन्होंने कहा की इस प्रोसेसिंग यूनिट को बनाने का काम पूर्व की जयराम सरकार ने किया हैं। केंद्र सरकार के अप्रूवल के बाद वर्ल्ड बैंक के अनुदान पर यह प्रोसेसिंग यूनिट बना है। उन्होंने कहा कि यह एशिया का सबसे बड़ा यूनिट है जिसकी आधारशिला और निर्माण कार्य पूर्व की जय राम सरकार ने किया लेकिन पानी की दिक्कत के चलते इसका लोकार्पण नहीं हो सका ऐसे में अब वर्तमान सरकार केवल फीता काटने का काम कर रही है।
