Shimla, 15 September –शिमला की शिक्षिका सवीना जहां को दिल्ली में ‘प्रेरणा शिक्षा राष्ट्रीय सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया। सवीना जहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग से इंडोनेशिया की रामायण पर पीएचडी कर रही हैं और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय, सुन्नी में हिंदी प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।
देशभर के शिक्षकों में से 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। हिंदी दिवस और शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सवीना जहां को प्रशस्ति पत्र, पदक और पुस्तकें भेंट की गईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अलका सिंह रही, जबकि अन्य दिग्गज साहित्यकारों ने भी शिरकत की।आयोजक ‘प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच’ और ‘साहित्य-24’ ने कहा कि शिक्षकों का समर्पण, ज्ञान और मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र की असली धरोहर है.
