Chamba, 14 September -हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को चंबा जिला के बनीखेत स्थित राज्यपाल पंचायत भवन में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की। इसके बाद वे डलहौजी से चंबा के लिए रवाना हुए।
राज्यपाल ने कहा कि हालिया प्राकृतिक आपदा से चंबा, मंडी और कुल्लू जिले में भारी नुकसान हुआ है। बावजूद इसके समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर सेवा कार्यों में लगे हैं। सामाजिक संगठनों की ओर से हजारों राहत किट बांटी गई हैं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों या जमीन-जायदाद को खोया है, उनके पुनर्वास की प्रक्रिया भी जारी है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन परमार ने बताया कि राज्यपाल ने अपने दौरे के दौरान 600 से अधिक परिवारों को एक माह का राशन और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। उन्होंने आपदाग्रस्त लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया हिमाचल दौरे के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से 198 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त प्रदेश को जारी कर दी गई है। यह धनराशि राहत और पुनर्वास कार्यों में खर्च की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने 1500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता की घोषणा भी की है, जो सामान्यतः नवंबर-दिसंबर में जारी होती है, लेकिन नुकसान को देखते हुए अग्रिम जारी की गई है।
गौरतलब है कि यह राहत सामग्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई थी।इस मौके पर विधायक विपिन परमार, डॉ. हंसराज, डीएस ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
