संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): नूरपुर ब्लॉक की पंचायत लदोडी में मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी शिवाली ने क्षेत्र और अपने माता पिता का नाम रोशन किया हैं। शिवली उत्तराखंड में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में एमएससी भू-विज्ञान की पढ़ाई कर रही थी जिसमें शिवाली एमएससी में यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान रही है जिसको लेकर उन्ह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया हैं। वहीं बेटी की इस उपलब्धि पर उनके पिता जीवन पठानिया बेहद ख़ुश हैं। वहीं बेटी की इस उपलब्धि पर सारे गांव व परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ हैं।
शिवाली पिछले कल ही सम्मान लेकर अपने गांव पहुंची और सभी गांव वासी और रिश्तेदार उनके घर उनको शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचने लगे हैं। शिवाली के परिवार में उनके पिता जीवन पठानिया निजी कंपनी में काम कर रहे हैं और माता गृहणी है और भाई पढ़ाई कर रहा हैं। शिवाली को इस मुकाम पर पहुंचाने में उनके चाचा सतवीर सिंह का अहम योगदान है क्योंकि जब शिवाली पढ़ाई करने जाना चाहती थी तो उस समय उनका परिवार उन्हें भेजने में आनाकानी कर था तो चाचा ने ही सभी को समझाया था आज उसी बेटी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रपति से सम्मानित होकर सभी का नाम रोशन किया हैं।
