मंडी : परी शर्मा- जिला मंडी के पंडोह में तीन पीपल स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से भोले नाथ के दर्शन के लिए शिव मंदिर में लोगो का आना जाना लगा है।
शिव मंदिर कमेटी के मुख्य सलाहकार नरेंद्र वैद्य ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में शिवरात्रि महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।आज के दिन स्थानीय लोगो द्वारा मंदिर में भजन कीर्तन किया जाता है । उसके बाद आए हुए श्रद्धालुओं के लिए फलाहार का आयोजन भी किया जाता है । शिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर का भी अच्छी तरह सजाया जाता है। स्थानीय लोगो के सहयोग से ही इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है । नरेंद्र वैद्य ने बताया की शिवरात्रि पर्व को लेकर विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर कमेटी द्वारा 5 मार्च को किया जाएगा।
