अरविंदर सिंह,हमीरपुर: पांडव काल से समय से जुड़े ऐतिहासिक गसोता महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं। गसोता महादेव मंदिर परिसर को सजाने के लिए बैंगलुरू से टनों के हिसाब से मंगवाए गए स्पेशल फूलों से मंदिर की भव्य सजावट की गई हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर हर साल ही मंदिर परिसर में पूरे हिमाचल सहित पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शनों के लिए आते हैं।
शिवरात्रि के इस पवन अवसर पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा भी मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के साथ ही परिवार की सुख शांति की कामना की।
बता दें कि गसोता महादेव मंदिर में पांडव काल से स्वयं भू शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही भक्तों के दुख कष्ट दूर होते हैं। मान्यता है कि गसोता महादेव मंदिर में स्वयं भू शिवलिंग में पूजा अर्चना करने के साथ एक लोटा जलाभिषेक करने से मन की मुराद पूरी होती हैं। कहा जाता है कि पांडव काल में गसोता महादेव मंदिर में पांडवों ने कुछ समय बिताया था।
मंदिर के महंत राघवा नंद गिरि महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर हिमाचल, पंजाब व हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भक्त यहां पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में एक लोटा जल चढाने से हर कष्ट से मुक्ति मिलती हैं। उन्होंने बताया कि हजारों वर्ष पुराने मंदिर के प्रति लोगों की अपार आस्था हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने लाइन लगाकर पूजा अर्चना की।
विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि आज गसोता महादेव मंदिर में पूजा अर्चना का विशेष प्रबंध किया गया हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही लाइनों में लग कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र को विकसित करने के लिए उन्होंने विधायक निधि के तहत विशेष योजना तैयार करवाई हैं ताकि आने वाले समय में इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके।
इस अवसर पर गसोता मंदिर समिति के प्रधान दूनी चंद ने बताया कि सुबह से ही लाइनों में लगकर पूजा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति की ओर से भक्तों के लिए फलाहार,चाय सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं और देर शाम के बाद जागरण का आयोजन किया जाएगा।
