By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस को झटकाः पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के समर्थन में दर्जनों कांग्रेसी पदाधिकारी ने भेजा सामूहिक त्यागपत्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस को झटकाः पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के समर्थन में दर्जनों कांग्रेसी पदाधिकारी ने भेजा सामूहिक त्यागपत्र
himachalpolitical

कांग्रेस को झटकाः पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के समर्थन में दर्जनों कांग्रेसी पदाधिकारी ने भेजा सामूहिक त्यागपत्र

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/24 at 1:48 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- लोकसभा चुनावों से पूर्व हिमाचल में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यह झटका कांग्रेस को मंडी जिला में कांग्रेस पदाधिकारी के सामूहिक त्यागपत्र के माध्यम से लगा है।

अल्टीमेटम देने के बाद सरकार और संगठन में हो रही अनदेखी

बता दें कि पूर्व मंत्री व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और संगठन पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद रूठे प्रकाश चौधरी को मनाने के लिए मंडी लोकसभा सांसद व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उनके निवास स्थान पर पहुंची थी। इस दौरान कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने प्रकाश चौधरी की हो रही अनदेखी पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को संज्ञान लेने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार और संगठन ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया तो जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी प्रकाश चौधरी के समर्थन में उतर आए हैं। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के निवास स्थान पर आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सामूहिक रुप से त्यागपत्र देकर अपना रोष प्रकट किया है।

इन्होने दिया अपने पदों से त्यागपत्र

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर और बल्ह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी के अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद उनके समर्थन में सभी पदाधिकारियों ने यह कदम उठाया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद वरिष्ठ नेताओं नजरअंदाज किया जा रहा है इससे वे आहत है। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी से मंत्रणा होने के बावजूद भी इस मामले को हाई कमान द्वारा हल्के में लेने पर जिला कांग्रेस कमेटी व बल्ह कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो को यह कदम उठाना पड़ा है। लगभग दो दर्जन पदाधिकारियों ने हस्ताक्षरित इस्तीफे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मेल के माध्यम से भेज दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपने पदों से त्यागपत्र भेजने वालों में अध्यक्ष बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुलदीप ठाकुर, महासचिव महेंद्र गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, मोहनलाल ठाकुर, विनोद ठाकुर, पवन ठाकुर, दिनेश नायक, मुरारी शर्मा, मोहन गुलेरिया, इंदर सिंह, बलराज चौधरी, नवीन राणा, तारा तूंगला, ललित ठाकुर, अश्विनी वालिया, माया देवी, शेर सिंह, महेंद्र सिंह, घनश्याम, सरवन नायक, ललित ठाकुर व विनोद गुलेरिया आदि शामिल हैं।

TAGGED: Mandi Dozens of Congress officials, mass resignation
Chandrika February 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article डीजीपी ने जाना पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का हाल… ह*मले को लेकर पुलिस को सख्त कार्यवाही के आदेश
Next Article शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के लिए अग्निवीर भर्तियां खुली…22 मार्च तक करें आवेदन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भीषण गर्मी के बीच चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, दर्शन के लिए घंटों इंतजार

Ago

नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, पंजाब का युवक 16.41 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

Ago

आईटीआई राज्य स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सोलन ने जीती ओवरऑल स्पोर्ट्स ट्रॉफी, शिमला बना सांस्कृतिक चैंपियन

Ago

मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का सशक्त माध्यम : डॉ. राजीव बिंदल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?