कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा: देश की राजधानी दिल्ली का बहुचर्चित हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस की टीम हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की मणिकर्ण घाटी पहुंची। इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीम ने मणिकर्ण के साथ लगते तोष गांव में एक गेस्ट हाउस का रिकॉर्ड भी खंगाला। गेस्ट हाउस के रिकॉर्ड में पता चला कि हत्या का मुख्य आरोपी आफताब और श्रधा 6 अप्रैल को तोष गांव पहुंचे थे और गेस्ट हाउस में ठहरे थे। वही गेस्ट हाउस के संचालक के भी दिल्ली पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं | ऑनलाइन माध्यम से की गई पेमेंट का स्क्रीनशॉट भी दिल्ली पुलिस ने ले लिए है | छानबीन में पता चला कि आफताब श्रद्धा को लेकर 6 अप्रैल को तोष गांव पहुंचा था।
7 अप्रैल को आफताब और श्रद्धा गांव के साथ लगते जंगल में ट्रैकिंग के लिए भी गए थे और 8 अप्रैल को दोनो गांव से निकल गए थे। वही, दिल्ली पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस संचालक के साथ अन्य लोगो से भी दोनो के बारे में पूछताछ की और स्थानीय ग्रामीणों ने भी दिल्ली पुलिस की टीम का पूरा सहयोग किया। गौरतलब है कि आज पुलिस की 3 सदस्या टीम ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मणिकर्ण के तोष गाँव मे दस्तक दी | करीब 1 घंटा गेस्ट हाउस संचालक से पूछताछ करने के बाद पुलिस यहां से रवाना हो गई। बहरहाल पुलिस ने तोष के बाद कसोल के एक ट्रेवल एजेंसी के मालिक से भी पूछताछ की | सूत्रों के अनुसार अब पुलिस इसके बाद मनाली के होटल में भी पूछताछ के लिए जाएगी।
6 अप्रैल को आफताब और श्रधा आए थे तोष
ग्राम पंचायत बर्शैनी के उपप्रधान लुदर चंद का कहना है पुलिस की टीम ने यहाँ आकर हमसे पूछताछ की है। जब वे दोनों यहां आए तब गेस्ट हाउस में मुबई से आए लड़के यहां काम करते थे।उन्होंने उन दोनों से संपर्क साधा था। वे दोनों यहां 6 अप्रैल को आये थे और 8 अप्रैल को तोष से वापिस चले गए थे। उनके द्वारा की गई ऑनलाइन पमेंट्स के रिकार्ड्स भी पुलिस को दे दिए गए है। वही गेस्ट हाउस मालिक के बेटे नरेन्द्र ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन गेस्ट हाउस की बुकिंग करवाई थी। 6 अप्रैल की रात को उन दोनों ने यहां स्टे किया था। अगले दिन वो दोनों तोष के साथ लगते कोटला में केम्पिंग के लिए चले गए थे। तभी उसकी शकल से अंदाजा लगा की वो इसना खूंखार हो सकता है।
