विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की पंचायत डूहल बंगवाला में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के बैनर तले नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से तीन दिवसीय श्रमदान शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर के समापन अवसर पर बीडीसी मीनू शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर नेहरू युवा मंडल की पर से मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया गया।
तीन दिवसीय श्रमदान शिविर में स्वयं सहायता ग्रुप जागृति, आपदा प्रबंधन टीम भरवाई, नेहरू युवा मंडल डुहल बगवाला एवम काव्य संसार समूह भरवाईं के संयुक्त प्रयास से नेहरू युवा केंद्र ऊना के तत्वाधान में डुहल बंगवाला में श्रम दान किया। इस मौके पर 50 के करीब स्वयंसेवियों ने श्रम दान किया ओर खाली पड़े हुए क्षेत्र को खेल के मैदान के रूप में व्यवस्थित किया और वॉलीबॉल का नेट लगाकर वॉलीबॉल का मैच खेला।
बीडीसी मीनू शर्मा ने स्वयंसेवियो को खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया व नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर अध्यक्ष आपदा प्रबंधन टीम वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, जागृति स्वयं समूह के उपाध्यक्ष सीमा, युवा मंडल डुहल बंगवाल के अध्यक्ष रवि सहित 50 स्वयं सेवियों ने श्रम दान शिविर में उपस्थित रहे।
