By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ़ भाजपा जनता को साथ लेकर शुरू करेगी जनांदोलन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ़ भाजपा जनता को साथ लेकर शुरू करेगी जनांदोलन
himachalpolitical

कांग्रेस के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ़ भाजपा जनता को साथ लेकर शुरू करेगी जनांदोलन

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/02/11 at 12:27 AM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर : कांग्रेस सरकार के विकास विरोधी निर्णयों के विरोध में जनमत तैयार कर जनांदोलन खड़ा करने का निर्णय भाजपा की ओर से लिया गया हैं। यह निर्णय हमीरपुर के बाइपास स्थित बसंत रिजॉर्ट में  आयोजित जिला भाजपा की दो दिवसीय आवासीय बैठक में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बलदेव शर्मा ने की। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धुमल विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को आत्म विश्लेषण करने की सलाह देते हुए पूरे जोश के साथ मतदान केंद्र स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में विधायक एवं संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक जंबाल, जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा,  जिला सह प्रभारी एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा सहित पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, डॉ अनिल धीमान भी उपस्थित रहे। दो दिवसीय बैठक में कुल सात सत्र आयोजित किए गए जिनमें पूर्व में की गई गतिविधियों की समीक्षा, आने वाले कार्यक्रमों की चर्चा, रूपरेखा और रणनीति तय करने के साथ साथ राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया, जिसमें कांग्रेस सरकार के विकास विरोधी निर्णयों के विरुद्ध जनमत तैयार कर जनांदोलन खड़ा करने का निर्णय और केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश सहित समाज के हर वर्ग के लिए किए गए विशेष व अभूतपूर्व प्रावधानों के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करने का विषय प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं। राजनीतिक प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय पाल सोहारु ने किया जिसे बाद में जिलाध्यक्ष की ओर से ध्वनिमत से उपस्थित जिला कार्यकारिणी ने सहमति जता कर पारित करवाया गया।
बैठक में जिला के सभी पांचों मंडलों में होने वाली दो दिवसीय आवास की बैठकों की तिथियां तय की गई।  बैठक में विधानसभा चुनावों के प्रत्याशी, जिला के सभी पदाधिकारी, संपूर्ण कार्यकारिणी, प्रदेश में जिला के सभी सदस्य व पदाधिकारी, सभी मोर्चे प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व सयोंजक, पांचों मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री व महामंत्री उपस्थित रहे।
TAGGED: BJP, congress, decisions, hamirpur, movement, People
admin February 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्वयंसेवियों के लिए आयोजित हुआ श्रमदान शिविर,50 स्वयंसेवियों ने लिया भाग
Next Article खन्नी झिकली के सुवंश ठाकुर ने खेलों इंडिया में जीता सिल्वर मेडल, क्षेत्र का नाम किया रोशन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?