संजु चौधरी, शिमला: शिमला पुलिस ने शिमला के लोअर बाजार में मोबाइल की दुकान से हुई चोरी के मामले को सुलझा लिया हैं। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर -अंदर इस मामले को सुलझा कर बड़ी कामयाबी हासिल की हैं। पुलिस ने इस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को भी धर दबोचा हैं। वीरवार सुबह सदर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ही जांच शुरू कर दी थी और आरोपी को मंडी के करसोग क्षेत्र से गिरफ्तार किया हैं। आरोपी से सभी फोन भी बरामद किए गए हैं।
शिमला एएसपी सुनील नेगी ने कहा कि वीरवार को सुबह 10 बजे सदर थाना में लोअर बाजार में चोरी होने की शिकायत मिली थी और उसके बाद एक टीम का गठन किया और इसकी जांच में जुट गए। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही चोर को पकड़ लिया हैं। यह चोर शिमला से फोन लेकर मंडी के दूरदराज क्षेत्र करसोग पहुंच गया था, जहां से उसे शिमला पकड़ कर लाया गया। आरोपी से सभी फोन बरामद कर लिए गए हैं और शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
