विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर 18 जुलाई मंगलवार दोपहर बारह बजे मेले में किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर एक बैठक होगी। इस बैठक की अध्यक्षता डी. सी. ऊना राघव शर्मा करेंगे।
बता दें कि इस बार श्रावण अष्टमी मेला 17 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा। यह मेला मीटिंग बाबा श्री माईदास सदन में होगी। डीसी मेले के प्रबंधों के बारे में बैठक करेंगे। बैठक में एस.पी ऊना, एस. डी.एम अंब, डी.एस.पी अंब, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना, जिला भाषा अधिकारी ऊना, प्रधान व्यापार मंडल चिंतपूर्णी, प्रधान पुजारी बारीदार सभा चिंतपूर्णी के साथ लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग ,विधुत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
श्रावण अष्टमी का मेला चिंतपूर्णी का सबसे बड़ा मेला होता है और इस मेले लाखों के हिसाब श्रदालु मां के दरबार आते हैं और होशियारपुर से चिंतपूर्णी तक धार्मिक संस्थाओं की ओर से सैकड़ों की संख्या में लंगरों का प्रबंध भी किया गया होता हैं।
