विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी में आचार्य श्री गोपाल स्वरूप शास्त्री श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में प्रवचनों की बारिश कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कथा में आए लोगों को अपने जीवन में सत्य की महिमा और आचरण का महत्व बताया और कहा की कलयुग का सबसे अधिक प्रभाव ब्राह्मणों और क्षत्रियों पर पड़ा हैं। आज के समय में कुछ ब्राह्मण भी धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं ब्राह्मण कुल में पैदा होने के बाद अपने आचरण को सही रखना जरूरी हैं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मूर्ख पुत्र की प्राप्ति के बजाय पुत्र हीन होना ही बढ़िया हैं। आज के समय में नशे का प्रभाव ऐसे बढ़ रहा हैं। अच्छे-अच्छे घरों के लड़के भी नशे के प्रभावों से नहीं बच पा रहे हैं। मां-बाप अच्छे संस्कार अपने बच्चों को दें ताकि बच्चे नशे से बच सके।
