मंडी : परी शर्मा- जिला मंडी के हनोगी शारटी गांव के शुकदेव ऋषि शिवरात्रि मेले के लिए आज सुबह अपने भंडार से मंडी के लिए रवाना हुए। शुकदेव ऋषि का भंडार व मंदिर हनोगी के शारटी गांव में स्थित है। शुकदेव ऋषि रियासत काल से मंडी शिवरात्रि मेले में शामिल होते आ रहे है।
शुकदेव ऋषि के कारदार इंद्र सिंह ठाकुर ने बताया की शुकदेव ऋषि आज सुबह अपने मूल स्थान भंडार से मंडी के लिए रवाना हुए है। आज इनका रात्रि विश्राम 9 मिल वास्ता में होगा।इससे पहले आज शाम के समय इनका विश्राम पंडोह में वरिष्ठ पत्रकार राधा कृष्ण वर्मा के निवास स्थान पर हुआ जहां देवते का स्वागत किया गया व देवते के साथ आए हुए देवालुओ को प्रशाद व चाय की व्यवस्था की गई। कारदार इंद्र सिंह ठाकुर व मुख्य सेवादार दौलत राम ठाकुर ने बताया की रियासत काल से शिवरात्रि मेले में शुकदेव ऋषि को मुख्य स्थान दिया गया है। शिवरात्रि के प्रथम दिन जो जलेब निकलती है उसमे शुकदेव ऋषि शारटी व शुकदेव ऋषि थट्टा जलेव का संचालन करते है। शुकदेव ऋषि आज पंडोह से लगभग अपने 300 देवलुओ के साथ मंडी के लिए रवाना हुए।
