सचिन शर्मा, मनाली: भारत सरकार की ओर से चलाए गए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत बुधवार को मनाली के मॉल रोड पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत मॉलरोड पर एक सिग्नेचर कैंपेन चलाया गया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी भाग लिया। यह अभियान 18 जनवरी से 24 जनवरी तक चलाया जाएगा।
मनाली में आयोजित इस जागरूकता अभियान में
मनाली नगर परिषद के पार्षद नवीन तंवर और सुनीता भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान पार्षद नवीन तंवर की ओर से मॉल रोड़ पर उपस्थित सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ओर अन्य लोगों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की शपथ दिलवाई गई। वहीं इस दौरान मनाली मॉल रोड पर सिग्नेचर अभियान का भी आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों संग पर्यटकों ने भी भाग लिया।
मनाली में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बाल विकास योजना अधिकारी कटरांई धनीराम ने बताया कि बुधवार को मनाली में महिला एवं बाल विकास परियोजना की ओर से जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया हैं जो 18 जनवरी से 24 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान उन्हें भी इसमें शिरकत करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए।
