नाहन/देवेन्द्र कुमार – ऐतिहासिक शहर नाहन व गुरु नगरी पावटा साहिब में गुरु गोविंद सिंह जी का आगमन दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर पिछले तीन-चार दिनों से लगातार आयोजन हो रहे है। ऐतिहासिक शहर नाहन से आज गुरु नगरी पांवटा साहिब के लिए एक नगर कीर्तन निकला । जिसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए दशमेश गुरुद्वारा अस्थान नाहन के मुख्य ग्रंथि लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आज के दिन गुरु गोविंद सिंह नाहन से पांवटा साहिब के लिए रवाना हुए थे जिसके बाद उन्होंने पावटा साहिब को बसाया। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के नाहन आगमन दिवस पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
धूमधाम से मनाया जा रहा सिख गुरु गोविंद का आगमन दिवस
Leave a comment
Leave a comment
