चिंतपूर्णी | शनिवार को गायक लवली मान यमुनानगर ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर उन्होंने माता के दरबार में पूजा अर्चना की और माता के चरणों में अपना भजन प्रस्तुत किया। लवली मान यमुनानगर वाले अपने भजन “आओ चलिए मैया के दरबार” से मशहूर हुए थे। उनकी आवाज में माता के भजनों को सुनकर श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में लवली मान की हाजिरी से श्रद्धालुओं में खुशी की लहरे फैल गई। लवली मान ने माता के दरबार में अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
