By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सिरमौरी पारंपरिक परिधानों को दिया जा रहा नया रूप …. कलाकार उकेर रहे डिजाइन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सिरमौरी पारंपरिक परिधानों को दिया जा रहा नया रूप …. कलाकार उकेर रहे डिजाइन
himachalNews

सिरमौरी पारंपरिक परिधानों को दिया जा रहा नया रूप …. कलाकार उकेर रहे डिजाइन

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/07/18 at 4:49 PM
Share

सिरमौर:भूपेंद्र ठाकुर(TSN)-सिरमौर जिला की प्राचीन एवं पारंपरिक वेशभूषा एवं लोक नृत्य में प्रयोग किए जाने वाले पारंपरिक परिधानों को सुंदर व आकर्षक बनाने का कार्य पिछले काफी समय से चल रहा है।यह काम उप तहसील पझोता के जांगल गांव में किया जा रहा है.हाब्बी मानसिंह कला केंद्र जांगल के संस्थापक जोगेंद्र सिंह हाब्बी ने बताया कि हाब्बी मानसिंह कला केंद्र में बिना किसी वित्तीय सहायता के स्वयंसेवी रूप से कलाकारों को प्रशिक्षण प्रदान करके लगभग पिछले दो महीनों से परिधानों पर कढ़ाई करने का कार्य प्रगति पर हैं।

जोगेंद्र हाब्बी व गोपाल हाब्बी के निर्देशन में कर रहे काम

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों के परिधानों की अपेक्षा सिरमौर जिला के पारंपरिक परिधान काफी सीधे सादे हैं। किन्नौर,लाहौल स्पीति, कुल्लू, चंबा आदि अन्य जिलों के परिधानों की सुंदरता में पिछले कई दशकों से काफी बदलाव आया है,परंतु सिरमौर जिला में यहां के परिधानों की सुंदरता को बढ़ाने के प्रयास का अभाव रहा। परिधानों को आकर्षक बनाने की जरूरत को महसूस करते हुए जोगेंद्र हाब्बी द्वारा पारंपरिक तरीके से कढ़ाई करके परिधानों को और अधिक आकर्षक बनाने का कार्य आरंभ किया गया है।परिधानों पर कढ़ाई के लिए डिजाइनिंग का कार्य उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित युवा कलाकार गोपाल हाब्बी द्वारा पद्मश्री विद्यानंद सरैक व जोगेंद्र हाब्बी के मार्गदर्शन में किया गया। गोपाल हाब्बी द्वारा परिधानों पर बनाई जाने वाली आकृतियों के मास्टर डिजाइन तैयार करके सांस्कृतिक दल के कलाकारों को प्रशिक्षण प्रदान कर उनसे पारंपरिक परिधानों पर कढ़ाई का कार्य करवाया जा रहा है।

डांगरू,ठोडा व मंदिरों के चिन्ह सिरमौरी संस्कृति को देंगे नई पहचान

हाब्बी ने कहा कि पारंपरिक परिधानों के माध्यम् से भी सिरमौर की संस्कृति का प्रचार-प्रसार हो इसलिए परिधानों पर सिरमौर जिला में विशेष पहचान रखने वाले डांगरा, ठोडा नृत्य, रिहाल्टी, देव पालकी, देव शिरगुल व देव परशुराम की मंदिर स्थलियों के चित्र आदि की आकृतियां को पारंपरिक तरीके से हाथ से कढ़ाई करके उकेरा जा रहा है।इस कार्य को आरंभ करने से पूर्व जब हाब्बी ने पद्मश्री विद्यानंद सरैक व संस्कृति के कई जानकारों व विद्वानों से भी चर्चा की तो सभी ने उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि यह कार्य अति आवश्यक है और इसे आपको जल्दी ही आरंभ करना चाहिए।

हाब्बी ने बताया कि परिधानों के कुछ सेट तैयार हो जाने के बाद जल्द ही कला केंद्र में विद्वानों,कलाकारों व संस्कृति के जानकारों की एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा और तैयार किए गए परिधानों के बारे में उनकी क्या राय है और इसमें सुधार की और अधिक कितनी गुंजाइश है इस बारे में उनसे जानकारी प्राप्त की जाएगी तथा सिरमौर जिला के पारंपरिक परिधानों की मौलिकता को बरकरार रखते हुए और अधिक आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा जिससे सिरमौर की समृद्ध संस्कृति को परिधानों के माध्यम से भी नई पहचान मिलेगी।।

TAGGED: Sirmauri traditional clothes
Chandrika July 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नशा इस्तेमाल करते युवकों के वायरल वीडियो पर पुलिस ने की कार्रवाई…पूछताछ के लिए बुलाया
Next Article सीटू का धरना प्रदर्शन.. किसान आंदोलन की तरह बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?