नाहन :देवेंद्र कुमार -सिरमौर जिला जल्दी बेसहारा पशु मुक्त हो जाएगा। डीसी सिरमौर रामकुमार ने सभी बेसहारा पशु को गौशाला में पहुंचाने के निर्देश दिए है और इसकी ही जल्द अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट डीसी को सौंपनी होगी ।
डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम ने कहा कि जिला के सभी एसडीएम को इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। बेसहारा घूम रहे पशुओं को कोटला बड़ोग स्तिथ काऊ सेंचुरी में पहुंचाया जाएगा।डीसी ने कहा कि काऊ सेंचुरी बड़ोग में पर्याप्त मात्रा में पशु रखने के लिए स्थान मौजूद है । ऐसे में बेसहारा पशुओं को वहां भेजने का निर्णय लिया गया है।
डीसी ने कहा कि बेसहारा पशु मुक्त करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि संबंधित एसडीएम और पशुपालन विभाग के साथ मिलकर उनके क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को कोटला बड़ोग काऊ सेंचुरी भेजना सुनिश्चित करेंगे।।साथ ही डीसी ने अपील की है कि लोग पशुओं को बेसहारा छोड़ने की बजाय नाममात्र शुल्क देकर उन्हें गौशालाओं तक पहुंचाए।
