नाहन : देवेंद्र कुमार ( TSN)- भाई बहन के प्यार का प्रतीक माने जाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार आज नाहन के केंद्रीय कारागार में धूमधाम के साथ मनाया गया है । यहां अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंची बहने काफी उत्साहित दिखी तो दूसरी ओर जेल प्रबंधन ने भी यहां कैदी भाइयों के संग रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने पहुंची बहनों को बड़ा सौहार्दपूर्ण माहौल उपलब्ध करवाया औऱ रक्षाबंधन के लिए जेल प्रबंधन द्वारा पुख्ता बंदोबस्त कर तैयारी की गई।
मीडिया को जानकारी देते हुए आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन की जेल अधीक्षक सुशील ठाकुर ने बताया कि आज रक्षाबंधन का महापर्व है । अपने कैदी भाइयों संग बहनें राखी का त्यौहार मनाने पहुंच रही है । प्रातः 10:00 बजे से ही केंद्रीय कारागार में बहनों का आगमन जारी है अभी तक करीब 40 बहाने अपने भाइयों संग रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने पहुंची है । जिसके लिए जेल प्रबंधन ने रक्षाबंधन की पूजा की थाली जिसमें कुमकुम, अक्षत समेत सिंदूर व राखियों का इंतजाम किया है। उन्होंने बताया कि बहनों को अपने भाइयों संग त्यौहार मनाने में किसी भी तरह की आसुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है ।
