बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: बिलासपुर की एसआईयू टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने 67.52 ग्राम चिट्टा के साथ एक व्यक्ति को उसके घर से पकड़ा है। बिलासपुर की एसआईयू टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि गांव खैरिया बांमटा में व्यक्ति नशे का कारोबार करता है। और घर पर रेड डाली जाए तो भारी मात्रा मे नशा बरामद हो सकता है। बिलासपुर की एसआईयू टीम
ने गुप्त सूचना के आधार पर जब व्यक्ति के घर पर रेड डाली तो व्यक्ति के घर के अपने कमरे से लिफाफा बरामद हुआ। जिसमें भारी मात्रा में चिट्टा पाया गया। जब टीम ने उसका वजन किया तो 67.52 ग्राम चिट्टा पाया गया, जिसकी बाजार में लगभग 6 लाख की लागत है।
पुलिस की नशेड़ियों पर नजर
बिलासपुर डीएसपी राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है और लगातार पुलिस नशेड़ियों पर नजर बनाए हुए है। रोजाना नशे का कारोबार करने वालों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह पुलिस की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है और भारी मात्रा में चिट्टा बरामद किया गया है। व्यक्ति को गिरफ्तार करके एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
