नाहन/देवेंद्र कुमार: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 3 राज्यों बाकी सीमाओ से सटे सिरमौर जिला में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंजताम किए गए है। जिला में भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। ताकि चुनाव किसी भी तरह से प्रभावित न हो, वहीं मतदान को लेकर जिला में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
करीब 2500 जवान संभाल रहे सुरक्षा का जिम्मा
उतरप्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा की सीमाओं से सटे इस जिले में करीब 2500 जवानों की तैनाती की गई है । जिसमें हिमाचल पुलिस के अलावा CRPF,ITBP, BSF, होमगार्ड के जवान शामिल है। जिला की करीब 225 किलोमीटर सीमाए 3 पड़ोसी राज्यों से सटी है।
हर थाना क्षेत्र में 1-1 QRT भी तैनात
एसपी रमन कुमार मीणा ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में जिला पुलिस को सुरक्षा बल तैनात किया गया है ।इंटर स्टेट नाको पर पुलिस की खास नजर है। उन्होंने कहा कि जिला में 50 मतदान केंद्र अति सवेदनशील है, जहाँ अतिरिक्त सुरक्षा जवान की तैनाती होंगी । वहीं दुसरी तरफ हर थाना क्षेत्र में एक एक QRT की टीम भी तैनात की गई जो किसी भी प्रकार की सूचना पर तुरंत मोके पर पहुँचेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मतदान को लेकर किसी भी तरह से वह बीच होने की आवश्यकता नहीं है, लिहाज लोग निडर होकर मतदान करें।
