पांवटा साहिब (एकता): सिरमौर के पांवटा साहिब में नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस की एसआईयू टीम ने 3.823 किलोग्राम चरस की बड़ी खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार 13-14 अक्तूबर की रात टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। उसी के आधार पर गुलाबगढ़ स्कूल के पास एक स्थानीय व्यक्ति काबुल हुसैन पुत्र तुफैक निवासी गुलाबगढ़ तहसील पांवटा साहिब को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उससे 3.823 किलोग्राम चरस पकड़ी गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।
