By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चिंतपूर्णी बाजार में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुरू हुई स्थापना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चिंतपूर्णी बाजार में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुरू हुई स्थापना
himachalNews

चिंतपूर्णी बाजार में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुरू हुई स्थापना

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/09 at 7:46 PM
Share

चिंतपूर्णी, विकास -: विद्युत विभाग ने चिंतपूर्णी बाजार क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को गति देते हुए अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से अब तक लगभग 40 दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रथम चरण में कमर्शियल उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदले जा रहे हैं, जबकि आगामी चरण में घरेलू उपभोक्ताओं के घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) मनमोहन सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर प्रणाली लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली बिल की जानकारी सीधे उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगी। इससे बिलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक बनेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को समय पर बिल प्राप्त होने से भुगतान संबंधी परेशानियों में भी कमी आएगी।उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग का उद्देश्य बिजली सेवाओं को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए पूरी व्यवस्था को आधुनिक और ऑनलाइन बनाना है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली खपत की सटीक निगरानी संभव होगी, जिससे उपभोक्ताओं और विभाग दोनों को लाभ मिलेगा।जेई मनमोहन सिंह ने लोगों से अपील की कि वे स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल बढ़ने की आशंकाएं निराधार हैं। यह मीटर केवल वास्तविक बिजली खपत के आधार पर ही बिल तैयार करते हैं।उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को बिजली बिल या स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई शिकायत अथवा शंका हो तो वह सीधे विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। विभाग का विश्वास है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और बिलिंग प्रणाली अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनेगी।

TAGGED: Chintpurni Smart meter campaign
Chandrika June 9, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रेस इलेवन की शानदार जीत, बार एसोसिएशन को 10 रन से दी मात
Next Article कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?