मनाली (एकता): एक तरफ जहां प्रदेश में भारी बारिश का दौर होने से क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ सूबे के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। बता दें कि मनाली के रोहतांग पास और लाहौल स्पीति में देर रात से बर्फबारी और बारिश का दौर लगातार जारी है। जहां बर्फबारी होने से पहाड़ देखने में खूबसूरत लग रहे हैं वहीं तापमान में गिरावट आई है।
प्रशासन ने दर्रे पर बर्फबारी को देखते हुए सैलानियों को रोहतांग ना जाने की अपील की है। क्योंकि दर्रे पर अब तक 2 से 3 इंच तक ताजा बर्फबारी हो रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग ने 2 दिन तक अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) दारचा तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।

