बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने सरकार पर आधे अधूरी कार्य का उद्धघाटन करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि पहले आधा बने एम्स का उद्घाटन करवा दिया गया, अब नमहोल में बने पैवेलियन बिल्डिंग व स्कूल के कमरे तथा लोक निर्माण विभाग के बन रहे आधे अधूरे कमरों का उद्घाटन करवाए जा रहे है। जो कि सरकारी पैसे का दुरूपयोग हो रहा है ।
उन्होंने सरकार पर यह आरोप भी लगाए है कि जिस ठेकेदार को यह निर्माण कार्य दिए गए है उसके अभी तक विभाग 1 करोड़ से जायदा का पैसा भी नहीं दे पाई है। जिस पर ठेकेदार ने गेट पर ताला लगाने की बात की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके पैसे उन्हें नही मिलते, तब तक वह उन कार्यों का उद्घाटन नही करने देंगे। वहीं नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि आधे अधूरे कार्य का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री का वह जनता के साथ मिलकर विरोध करेगे और आधे अधूरे कार्य का उद्धघाटन नही करने देंगे।
