सचिन शर्मा,मनाली: प्रदेश में मई माह के अंत में भी बारिश और बर्फबारी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों में जहां जमकर बारिश हो रही है तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मई माह के अंत में भी बर्फबारी हो रही हैं। बुधवार को भी
हिमाचल प्रदेश के मनाली सहित आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर मौमस के करवट लेते ही बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।
बेशक मई का महीना खत्म हो गया हैं और जून का महीना शुरू होने को हैं, ऐसे में जंहा मैदानी क्षेत्रों में गर्मीयां अपने पूरे चरम पर है और आसमान से आग बरस रही हैं। वहीं मनाली सहित आस पास के क्षेत्रों में गर्मीयों के इन महीनों में भी बर्फबारी हो रही हैं। बर्फबारी से जंहा एकाएक घाटी में ठंड बढ़ गई है वहीं लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का भी सहारा लेना पड़ रहा हैं। मई महीने के अंतिम दिनों में हो रही बर्फबारी और बारिश को देख कर ऐसा लग रहा है कि मनाली और लाहौल स्पीति में गर्मीयों का नहीं ब्लकि सर्दियों का मौसम चल रहा हैं ।
बुधवार क दोपहर घाटी में हुई बर्फबारी का कुल्लू मनाली घूमने आए पर्यटकों ने भी जमकर लुत्फ उठाया । जैसे ही रोहतांग सहित मढी व इसके आस पास के क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ पर्यटक बर्फ के बीच झूमते और अठखेलियां करते हुए नजर आए और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं मनाली शहर सहित आस पास के क्षेत्रों में भी सुबह से बारिश का दौर जारी रहा। मौसम के बदले इस मिजाज से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही हैं। वहीं मनाली पंहुचे हुए पर्यटकों का कहना है कि मनाली का मौसम काफी ठंडा है और यंहा पर आकर काफी अच्छा भी लग रहा लेकिन बारिश होने के कारण वह कहीं घूम भी नही पा रहे हैं जिसके कारण उन्हें निराशा भी हैं।
