संजु चौधरी, शिमला: शिमला के ऐतहासिक रिज मैदान पर 1 जून से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल के दौरान पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा। इसके लिए शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया हैं। सेक्टरों की सुरक्षा निगरानी का जिम्मा पुलिस के आला अफसरों पर रहेगा। पुलिस प्रशासन की तरफ से ऐसा प्लान बनाया गया है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल तीन गेट बनाए गए हैं। अगर भीड़ ज्यादा हो जाए तो आउटर गेट से भीड़ को बाहर कर दिया जाएगा।
पंडाल के चारों तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे की नजर हर व्यक्ति पर रहेगी। समर फेस्टिवल के दौरान 150 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। खासकर पुलिस हुडदंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। समर फेस्टिवल के दौरान यदि रिज मैदान पर ज्यादा भीड़ उमड़ती और रिज मैदान पूरी तरह से भर जाता है तो पुलिस लोगों को रिज पर जाने से रोक देगी।
शिमला के एसपी संजीव गांधी का कहना है कि समर फेस्टिवल को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया हैं। जहां पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई हैं। इसके अलावा इस दौरान यातायात व्यवस्था को भी पुख्ता किया गया हैं। पंडाल में जाने के लिए तीन तरफ से गेट लगाए जाएंगे जहां पर पास की जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जाएगा और यदि रिज मैदान पर ज्यादा भीड़ हो जाती है और पंडाल भर जाता है तो लोगों को रिज पर आने से भी रोका जाएगा ताकि ज्यादा भीड़ रिज मैदान पर एकत्रित ना हो।
