संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में बीते दो दिनों से मौसम खराब चल रहा हैं। शुक्रवार को प्रदेश में जमकर बादल बरसे हैं। वहीं गर्मियों में पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया हैं। शिमला के कुफरी में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक बर्फ़बारी शुरू हो गई। आसमान से सफेद फाहे गिरता देख पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और पर्यटक बर्फबारी में मस्ती करते नजर आए। काफी देर तक कुफरी में बर्फबारी होती रही। बर्फ़बारी की सूचना मिलते हो शिमला से भी काफी तादात पर्यटक कुफरी पहुचना शुरू हो गए।
बर्फ़बारी के चलते सड़को पर फिसलन बढ़ गई हैं। मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश भर में भारी बारिश और बर्फबारी ओलावृष्टि को लेकर ऑरेज अलर्ट जारी किया था जिसके बाद आज सुबह से ही शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो रही हैं जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया हैं। बारिश बर्फ़बारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई हैं।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ हैं जिसके चलते बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जबकि ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी रिकॉर्ड की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी 2 दिन भी मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 3 अप्रैल से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा हैं जिसके चलते कई हिस्सों में बारिश,ओलावृष्टि और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की आशंका हैं। उन्होंने कहा कि बारिश बर्फबारी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई हैं।
