बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के समर्थन में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। गांव-गांव, शहर के साथ ही हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रदद किए जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से आंदोलन किया जाएगा।
पूर्व विधायक नयनादेवी रामलाल ठाकुर ने कहा कि एक मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई है। लेकिन अपील दायर करने के लिए 30 दिन की अवधि रहती है, बावजूद इसके लोकसभा स्पीकर ने भी इंतजार नहीं किया और जल्दबाजी दिखाते हुए राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यस्ता रदद कर दी। देश में प्रजातंत्र के इतिहास में यह काला दिन होगा। भाजपा एक सोची समझी साजिश के तहत कांग्रेस नेताओं को प्रताडि़त कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा कांग्रेस नेताओं को प्रताडि़त करने में जुटी है। सीबीआई, ईडी से लेकर तमाम सरकारी एजेसियां इन्हीं के अधीन हैं। लेकिन जिस तरीके से राहुल गांधी को कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रताडि़त किया जा रहा है पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
