By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सोशल मीडिया कर रहे टॉप, ऑफिस के कार्यों में हो रहे फ्लॉप, एचएएस अधिकारी को नोटिस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सोशल मीडिया कर रहे टॉप, ऑफिस के कार्यों में हो रहे फ्लॉप, एचएएस अधिकारी को नोटिस
himachalNews

सोशल मीडिया कर रहे टॉप, ऑफिस के कार्यों में हो रहे फ्लॉप, एचएएस अधिकारी को नोटिस

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/09/11 at 5:58 PM
Share

मंडी,धर्मवीर (TSN)-सोशल मीडिया के जरिये हमेशा सुर्खियों में रहने वाली एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा अपनी डयूटी निभाने में फिसड्डी साबित हुई हैं।जिस कारण उन्हें एसडीएम धर्मपुर ने नोटिस जारी किया है और यह पूछा है कि प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों में देरी क्यों की जा रही है।

बता दें कि तहसीलदार संधोल के पद पर कार्यरत एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह लोगों को सोशल मीडिया पर परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित जानकारी भी देती हैं और अपने व्यूज या फॉलोअर बढ़ जाने पर उसकी खुशी को भी सांझा करती हैं। साथ ही ओशिन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी करती हैं और सामाजिक कुरितियों के प्रति लोगों को सचेत करने में भी अपना योगदान देती हैं। लेकिन ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा एक्टिव हो गई कि वे अपने प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों पर ध्यान नहीं दे रही हैं। जब उन्होंने तसहीलदार संधोल के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की थी तो शुरूआती दिनों में दिन रात कार्य करके इलाके के लोगों में अपनी ऐसी छवि बना दी थी कि उनके क्षेत्र में एक दबंग और दमदार महिला अधिकारी का आगमन हुआ है। लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे ओशिन शर्मा इन कार्यों से दूर और सोशल मीडिया के करीब आती हुई नजर आई। यही कारण रहा कि जब डीसी मंडी ने उनके कार्यों की समीक्षा की तो वह संतोषजनक नहीं पाए गए और उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

ओशिन शर्मा के साथ अन्य अधिकारियों को भी हुए हैं नोटिस जारी:

यहां यह स्पष्ट करना भी जरूरी है कि यह नोटिस केवल ओशिन शर्मा को ही जारी नहीं हुआ है बल्कि धर्मपुर उपमंडल के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ऐसे नोटिस जारी हुए हैं जिन्होंने अपने कार्यों में देरी की है या लापरवाही बरती है।बीते दिनों डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने धर्मपुर उपमंडल का दौरा करके यहां राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की थी जिसमें बहुत से अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों में लापरवाही पाई थी। इस संदर्भ में उन्होंने एसडीएम धर्मपुर को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसी के तहत एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने डीसी के निर्देशों पर यह नोटिस जारी किए हैं।इनमें तहसीलदार संधोल के पद पर कार्यरत एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा का नाम भी शामिल है।

ओशिन शर्मा के कार्यों से भी डीसी मंडी नाखुश नजर आए और इनके कार्यों में बहुत सी त्रुटियां पाई गई जिसके आधार पर ही यह नोटिस जारी हुआ है और अधिकारी से जबाव तलबी की गई है।एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि डीसी मंडी के दौरे के दौरान जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों में कमी पाई गई थी उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर डीसी मंडी पूरी संजीदगी से कार्य कर रहे हैं और इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

TAGGED: Mandi notice to HAS officer
Chandrika September 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कानून से ऊपर कोई नहीं.. प्रदेश में अराजिकता फैलाने नहीं दी जाएगी -विक्रमादित्य सिंह
Next Article संजोली में प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव..11 जख्मी, 6 पुलिस जवान सहित 5 अन्य को आई चौटे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ढलियारा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय एटीसी-245 प्रशिक्षण शिविर में लेने पहुंचे भाग

Ago

मल्यावर पंचायत में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल शक्ति विभाग से शीघ्र समाधान की मांग

Ago

स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य होगा साकार : विनय शर्मा

Ago

धर्मशाला नगर निगम के तीन पार्षदों पर सरकारी भूमि अतिक्रमण की पुष्टि, रिपोर्ट सरकार को भेजी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?