सोलन : योगेश शर्मा -अतिक्रमण हटाने को लेकर सोलन शहर में प्रशासन द्वारा छेड़ी की मुहिम आज नववर्ष पर भी जारी है प्रशासन द्वारा 6 दिसंबर से इस मुहिम को शहर में छेड़ा गया था जिसके माध्यम से लोगों को नोटिस भी जारी किए गए थे।
वहीं प्रशासन अब नव वर्ष में भी इस मुहिम को जारी रखे हुए हैं आज डिग्री कॉलेज सोलन के समीप प्रशासन की टीमों द्वारा अतिक्रमण को लेकर कार्यवाई की गई है और नाप नपाई कर निशान लगाए गए हैं। प्रशासन द्वारा यहां पर अवैध कब्जे को लेकर नाप नपाई की जा रही है, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की मुहिम को भी प्रशासन यहां पर तेज करेगा।एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने बताया कि 6 दिसंबर से सोलन शहर में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की मुहिम को शुरू किया गया था जिसके बाद शहर के माल रोड बाजारों में प्रशासन की टीमों ने नाप नपाई की है और अतिक्रमण को भी हटाया है आने वाले दिनों में भी यह मुहिम जारी रहने वाली है।उन्होंने कहा कि आज शहर की डिग्री कॉलेज सोलन के पास प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर कारवाई अमल में लाई गई है इसके लिए डिग्री कॉलेज के समीप प्रशासन अवैध अतिक्रमण को लेकर नाप नपाई कर रहा है और आने वाले दिनों में भी यह कारवाई जारी रहेगी।
