सोलन :योगेश शर्मा -चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे 5 चक्की मोड़ के पास एक बार फिर वीरवार देर रात करीब 2 बजे से बंद हो चुका है, देर रात से ही सोलन में मूसलाधार बारिश हो रही है । ऐसे में भूस्खलन होने के कारण एनएच पांच भी इसकी चपेट में आ गया है। पहाड़ी से मलबा सड़क की ओर आ चुका है, जिस कारण एनएच प्रभावित हुआ है और इसे अब बंद किया गया है।
वही एनएच प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद है,जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का कार्य प्रगति पर है लेकिन लगातार बारिश हो रही है तो भूस्खलन होने का डर और भी बना हुआ है।फिलहाल देर रात से ही कई बसें, बड़े ट्रक और छोटे वाहन एनएच पर फंसे हुए हैं । हालांकि जिला प्रशासन द्वारा अभी भी छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग खुले रखें गए है ताकि वाहनों की आवाजाही सही तरीके से हो सके।
