संजीव महाजन,नूरपुर:विधानसभा फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत जखाडा के साथ लगते बर्ड सैंचुरी एरिया में काफी लंबे समय से गुर्जरों ने अपना डेरा डाला हुआ हैं। इन गुर्जरों की भैंसे यहां बर्ड सेंचुरी एरिया में लोगों की फसलों को उजाड़ रही हैं। इसी तरह 25 भैंसों को वन्य प्राणी विभाग ने काबू में लेकर जांच शुरू कर दी हैं।
पंचायत प्रधान बीना देवी ने बताया कि पंचायत में बर्ड सेंचुरी एरिया में पिछले काफी समय से गुर्जरों ने डेरा लगाकर अपनी भैंसों को चराने की शिकायतें मिल रही थी। यह भैंसे लोगों की फसलें उजाड़ रही थी जिस पर देर रात्रि पंचायत प्रधान व वाइल्ड लाइफ विभाग के अधिकारियों ने पल्ली गांव के आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया तो वहां पर काफी संख्या में गुर्जरों की भैंसे पाई गई। विभाग ने सभी भैंसों को काबू कर निकटवर्ती गौशाला में रखा गया हैं। उनके मालिकों की तलाश शुरू कर दी हैं।
पंचायत प्रधान बीना देवी ने आरोप लगाया है कि गुर्जरों की भैंसे लोगों की फसलों को भारी नुकसान कर रही है जिससे लोग काफी तंग हैं। इस संदर्भ में आज पंचायत के लोगों ने प्रधान बीना देवी की अध्यक्षता में एक बैठक करके प्रवासी गुर्जरों को पंचायत से खदेड़ने की प्रशासन से मांग उठाई हैं।
