सोलन : योगेश शर्मा- नशाखोरों के खिलाफ हिमाचल पुलिस लगातार अभियान चलाए हुए है। नशा बेचने वाले और नशे का सेवन करने वाले लोगो की लगातार पुलिस धरपकड़ कर रही है। सोलन पुलिस भी लगातार इसको लेकर अभियान चलाकर कार्य कर रही है। ताजा मामले में सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुपवी जिला शिमला के रहने वाले 21 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल दिनेश एसआईयू टीम के साथ गश्त के दौरान वीरवार रात करीब 10:30 बजे सोलन शहर के शमलेच में मौजूद थे। ऐसे में जब टीम शमलेच में स्थित गिरी फ़ास्ट फ़ूड के पास थी, एक युवक सामने से आ रहा था । जिसकी पीठ पर एक पिट्ठू बैग था,जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से पुलिस को 6.33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती रात पुलिस की एसआईयू टीम गश्त के दौरान शमलेच में मौजूद थी। ऐसे में पुलिस ने एक युवक संदीप कुमार जी की गांव डिम्मी, तहसील कुपवी जिला शिमला का रहने वाला है कि तलाशी के दौरान 6.33 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आगामी जांच व मामला दर्ज कर शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सोलन पुलिस लगातार नशाखोरों के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए है और उन्हें उसमे सोलन की जनता का सहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने लोगो से भी अपील की है,अगर उन्हें किसी भी तरह की सूचना नशे का व्यापार करने वालो की मिलती है उसके बारे में पुलिस से जानकारी साँझा करे ताकि ऐसे लोगो पर नकेल कसी जा सके।
